आवासीय भवन के ऊपर लगे टावर में लगी आग
रायपुर। कबीर नगर इलाके के एक आवासीय भवन के ऊपर लगे मोबाइल टावर में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया और उसकी लपटे तेज उठने लगी हैं। इसे देखकर अफरा तफरी मच गई।
लोगों ने इसकी सूचना फायर बिग्रेड और पुलिस को दी। कुछ देर के भीतर मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया।
जानकारी के मुताबिक जिस आवासीय भवन के ऊपर लगे मोबाइल टॉवर में आग लगी है, वह काफी सघन क्षेत्र है। फिलहाल इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि टावर किस कंपनी का है, उसमें आग लगने की वजह क्या है। कबीर नगर स्थित लालमति अस्पताल के समीप टावर में भीषण आग की लपटें काफी दूर तक देखी गई।
bhavtarini.com@gmail.com 
