इंदौर फैमिली सुसाइड मामले में मोबाइल और लैपटॉप की जांच पर ही टिकी उम्मीदें

इंदौर फैमिली सुसाइड मामले में मोबाइल और लैपटॉप की जांच पर ही टिकी उम्मीदें

इंदौर
सक्सेना परिवार के सनसनीखेज़ आत्महत्या (Suicide) के मामले में अब तक पुलिस (Police) को मौत की असल वजह का पता नहीं चल पाया है. घटना के दूसरे दिन चारों मृतक अभिषेक सक्सेना, पत्नी प्रीति सक्सेना, बेटी अनन्या और बेटे आद्वित का पोस्ट मार्टम हो चुका है. शवों को लेकर उनके परिजन दिल्ली (Delhi) चले गए हैं. इन चारों का दिल्ली में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा. हालांकि अब तक ये सवाल अनसुलझा है कि आखिर अभिषेक सक्सेना समेत पूरे परिवार ने आत्महत्या क्यों की? हालांकि पुलिस द्वारा गेजेट्स (Gadgets) का परीक्षण करवाया जा रहा है. मोबाईल, लेपटॉप से कुछ अहम सुराग (Clue) मिलने की उम्मीद है.

पुलिस की अब तक की तफ्तीश के मुताबिक कमरे से केमिकल का डिब्बा और वजन तोलने की मशीन मिली है. इस मशीन से पहले केमिकल को बराबर तोला गया और फिर कोल्ड कॉफी में मिलाकर सभी को दिया गया. इसके अलावा अभिषेक सक्सेना के पास नींद की गोलियां भी मिली हैं. आशंका है कि पहले अभिषेक ने नींद की गोली खाईं और फिर खतरनाक केमिकल खाकर चारों मौत की नींद में सो गए. पुलिस को कमरे से लैपटॉप भी मिला है जो कि चालू हालत में था.

परिजन हैरान हैं कि आखिर किस वजह से अभिषेक ने इतना बड़ा कदम उठाया क्योंकि काफी हैप्पी फैमिली थी. इसके अलावा पिछले दिनों किसी भी परिजन या मित्र से इन लोगों ने ना तो किसी बीमारी का ज़िक्र किया ना ही आर्थिक तंगी का, इसलिए परिजन भी सकते में हैं. अभिषेक का परिवार दिल्ली के व्दारिका में और प्रीति का परिवार बसंत कुंज में रहता था. परिजन भी दिल्ली में ही रहते हैं लिहाजा अंतिम संस्कार भी वहीं किया जाएगा.