इन मांगों को लेकर 13 मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर आज हड़ताल पर

इन मांगों को लेकर 13 मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर आज हड़ताल पर

भोपाल
सालों से मांगे पूरी ना होने से नाराज गांधी मेडिकल कॉलेज के प्रदेशभर के 3300 से ज्यादा चिकित्सा शिक्षक बुधवार यानि आज हड़ताल पर रहेंगे. इसको लेकर सभी चिकित्सा शिक्षकों ने एक दिन के अवकाश का फार्म अपने अपने कॉलेजों में जमा किया है.

चिकित्सा शिक्षकों ने कहा कि हड़ताल के बावजूद भी सरकार उनकी मांगे नहीं मानती है, तो 26 जुलाई को सभी मेडिकल टीचर्स एक साथ इस्तीफा देंगे. फिलहाल मेडिकल टीचर्स आज सामूहिक अवकाश पर रहेंगे. वहीं 24 जुलाई से 26 जुलाई तक तीन दिन प्रदेश व्यापी सामूहिक अवकाश होगा, इसके बाद भी सरकार उनकी मांगों के प्रति कोई सकारात्मक रवैया नहीं अपनाती है तो, 26 जुलाई को 3300 चिकित्सा शिक्षक सामूहिक इस्तीफा देंगे.

बता दें की चिकित्सा शिक्षक लंबे समय से सातवां वेतनमान, ग्रेड पे सहित अन्य लाभ की मांग कर रहे हैं. हालांकि मरीजों की दिक्कतों को देखते हुए इमरजेंसी सेवाओं में मेडिकल टीचर्स मौजूद रहेंगे, लेकिन बाकी व्यवस्थाएं ठप्प रहेंगी.

एसोसिएशन के मुताबिक प्रदेश के 55 में से 54 विभागों के 4.5 चार लाख सरकारी कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ 2016 से मिल रहा है लेकिन चिकित्सा शिक्षा विभाग को यह लाभ नहीं दिया जा रहा है. एसोसिएशन के मुताबिक आज 3300 चिकित्सा शिक्षक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे. उसके बाद 24 से 26 जुलाई तक 3 दिन का सामूहिक अवकाश भी लिया जाएगा. यदि फिर भी मांगे नहीं मानी गई तो सभी  सामूहिक चिकित्सा शिक्षक सामूहिक इस्तीफा देंगे.