इसके साथ टीवी की दुनिया में लौटने के लिए उत्साहित हैं यश गेरा

मुंबई
टेलीविजन धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में हिना खान के पर्दे के भाई के रूप में नजर आ चुके अभिनेता यश गेरा ‘जिंदगी की महक’ के कलाकारों से जुडऩे के लिए उत्साहित हैं।
यश ने कहा, ‘‘लगभग एक वर्ष बाद मैं ‘जिंदगी की महक’ के साथ टेलीविजन की दुनिया में लौटने के लिए उत्साहित हूं। मैं आरुश की भूमिका में दिखूंगा, जो शौर्य (करण वोहरा द्वारा अभिनीत) की बहन के प्रेमी का किरदार है।’’
यश इससे पहले ‘बैरी पिया’, ‘कुछ तो लोग कहेंगे’ और ‘प्यार की ये एक कहानी’ जैसे धारावाहिकों में नजर आ चुके हैं।
bhavtarini.com@gmail.com

