एन.सी.सी. केम्प में विद्यार्थियों को एच.आई.वी. एड्स के प्रति किया जागरुक

खण्डवा
पुनासा विकासखंड के नर्मदानगर डेम स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र में आयोजित एन.सी.सी. केम्प में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग तथा विश्वास परियोजना द्वारा एड्स के बारे में जानकारी दी। शिविर में खण्डवा जिले की 36 म.प्र. बटालियन एन.सी.सी. खण्डवा के कर्नल दिग्विजय सिंह, ओनरेरी लेफ्टिनेंट दिलीप सिंह रावत, सूबेदार दिनकर मांगले, ए.एन.ओ. अनिता मालवीय एवं अन्य पदाधिकारी तथा 147 एन.सी.सी. केडेड्स उपस्थित थे। शिविर में जिला चिकित्सालय खण्डवा से आई.सी.टी.सी. परामर्शदाता जितेन्द्र प्रजापति, ए.आर.टी. परामर्शदाता आशुतोष सोनी, विश्वास परियोजना से पेरामेडिकल ऑफिसर शंकरलाल साकले व कम्युनिटी ऑर्गेनाईजर अमरसिंह द्वारा एच.आई.वी. एड्स से सुरक्षा एवं बचाव से संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई एवं एड्स के प्रति जागरुकता किया गया।