एयरटेल का धमाका, 15% तक सस्ते हुए प्लान
नई दिल्ली
भारती एयरटेल ने पिछले हफ्ते से ब्रॉडबैंड इंस्टॉलेशन शुरू कर दी है। कंपनी नए ब्रॉडबैंड ग्राहकों को लुभाने के लिए लगातार नए ऑफर पेश कर रही है। अब कंपनी Airtel Xstream Fibre के साथ फ्री इंस्टॉलेशन और लॉन्ग टर्म प्लान पर 15 फीसदी के डिस्काउंट का ऑफर लेकर आई है। बता दें कि एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर केवल चार ब्रॉडबैंड प्लान की सुविधा देती है जिनकी कीमत 799 रुपये, 899 रुपये, 1499 रुपये और 3999 रुपये है।
क्या है एयरटेल का ऑफर
कंपनी के सभी चारों प्लान एक महीना, तीन महीने, छह महीने और सालभर के सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं। कम से कम तीन महीने के प्लान को चुनने पर इसे लॉन्ग-टर्म माना जाएगा। इन्हीं पर एयरटेल 15 फीसदी का डिस्काउंट दे रही है। ऑफर के तहत एक यूजर को अधिकतम 7,198 रुपये का डिस्काउंट दिया जा सकता है। यह एक लिमिटेड टाइम ऑफर है, जो कभी भी खत्म हो सकता है। इससे पहले कंपनी फ्री इंस्टॉलेशन और राउटर का ऑफर अपने ग्राहकों को दे रही थी।
bhavtarini.com@gmail.com 
