कचरा निष्पादन के लिए रेलवे हर माह ३० हजार रुपए निगम को देगा

कचरा निष्पादन  के लिए रेलवे  हर माह   ३० हजार  रुपए निगम को देगा

रायपुर
राजधानी में कचरा प्रबंधन के िलए याेजना तैयार कर ली गई। इसमें रेलवे स्टेशन और कॉलोनियों के घरों से जो कचरा निकलेगा, उसके लिए संबंधित शहरी निकाय को रेलवे को भुगतान करना पड़ेगा। इसके लिए नगरीय प्रशासन विभाग ने रेट तय कर दिया है। तीन लाख से अधिक आबादी वाले रायपुर, बिलासपुर, भिलाई और कोरबा के नगर निगम को रेलवे हर महीने स्टेशन के कचरे के लिए तीस हजार रुपए देगा, जबकि रेलवे की कॉलोनी व जमीन पर बने मकानों से जो कचरा निकलेगा, उसके लिए प्रति घर 50 रुपए देना होगा।


रायपुर व बिलासपुर में निजी एजेंसियां सफाई कर रही हैं, इसलिए दोनों जगह अलग से एग्रीमेंट किया जाएगा। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष न्यायमूर्ति धीरेंद्र मिश्रा के साथ हुई बैठक में रेलवे स्टेशन व कॉलोनियों के कचरे के प्रबंधन पर भी चर्चा हुई। इसके बाद एनजीटी के निर्देश पर अब नगरीय प्रशासन विभाग ने सभी निगमों व नगर पालिका व पंचायतों के लिए के लिए उपभोक्ता शुल्क तय कर दिया है। विभाग ने यह स्पष्ट कर दिया है कि रेलवे को कचरा प्रोसेसिंग प्लांट तक पहुंचाकर देना होगा।