कमलनाथ सरकार की उपलब्धियों पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर असमंजस

कमलनाथ सरकार की उपलब्धियों पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर असमंजस

ग्वालियर
मप्र की कमलनाथ सरकार की उपलब्धियों को लेकर आज जिला स्तर पर होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस पर ग्वालियर कांग्रेस में ऊहापोह की स्थिति देखी गई। पीसीसी की तरफ से इसकी जिम्मेदारी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह को दी गई थी। लेकिन शहर जिला कांग्रेस कमेटी को इस बारे में कोई जानकारी नही थी। आनन-फानन में शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस का समय 3:30 का तय किया गया। दोपहर तक शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा को यह पता नहीं था कि प्रेस कॉन्फ्रेंस कौन एड्रेस करेगा। 

हालांकि पार्टी में जिला कार्यालय पर सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करने के लिए 11 बजे एक बैठक जरुर आयोजित की है। उधर इस मामले में प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि कुछ कन्फ्यूजन के चलते ऐसा हुआ । बहरहाल प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रदेश टुडे से चर्चा करते हुए अशोक सिंह ने कहा कि किसानों की कर्ज माफी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है। ग्वालियर के किसानों को भी बड़ी संख्या में कर्जमाफी का लाभ मिला है और इसका अगला चरण भी शीघ्र शुरु होने जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि इंदिरा गृह ज्योति योजना, इंदिरा किसान योजना में भी गरीब और किसान लाभान्वित हुए है। बिजली कटौती के सवाल पर उनका कहना था कि कटौती तो पहले भी होती रही है। हकीकत यह है कि भाजपा भ्रम फैला रही है। जबकि हमारी सरकार ने पिछले साल की तुलना में 378 करोड़ यूनिट ज्यादा बिजली दी है।