कलेक्टर श्री धावड़े के साथ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया 

गरियाबंद 
 कलेक्टर श्री श्याम धावड़े ने संविधान दिवस 26 नवम्बर के अवसर पर आज कलेक्टोरेट में समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। सभी ने भारत के संविधान की प्रस्तावना ‘‘हम भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक, गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृंढ संकल्प होकर संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करने की संविधान की मूल भावना का पठन किया।