कांग्रेस विधायक ने यूं निभाया अपना वादा...भोपाल से दिल्ली तक हो रही चर्चा

कांग्रेस विधायक ने यूं निभाया अपना वादा...भोपाल से दिल्ली तक हो रही चर्चा

नरसिंहपुर
इन दिनों जहां कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है, अंतरकलह की खबरे सामने आ रही है, वही गाडरवारा से कांग्रेस विधायक सुनीता पटेल अपने काम से सुर्खियां बटोर रही है।हर कोई उनकी इस अनूठी पहल की तारीफ करने से नही थक रहा है, पूरे प्रदेश में उनकी काम की चर्चा की जा रही है, यहां की यह बात हाईकमान तक भी पहुंची है।इस पर विधायक का कहना है कि वो महिलाओं की मदद कर रही है, उनके दर्द को बांट रही है, उनका ऐसा करके श्रेय लेने का कोई इरादा नही।

दरअसल, विधानसभा चुनाव के दौरान गाडरवारा विधायक सुनीता पटेल ने जनता से वादा किया था कि वे विधायक के रूप में मिलने वाला वेतन अपने क्षेत्र के गरीबों के कल्याण पर खर्च करेंगी।सरकार बने हुए छह महिने से ज्यादा हो गए लेकिन विधायक अपना वादा नही भूले।जनता द्वारा उन्हें विधायक चुने जाने के बाद ही उन्होंने इस पर अमल करना शुरु कर दिया। इस माह उन्हें पांचवां वेतन मिला जिसे उन्होंने वनांचल की महिलाओं पर खर्च किया है।इससे पहले मिले चार वेतन भी वे गरीब महिलाओं के लिए खर्च कर चुकी है।पटले के इस वादे को निभाने के बाद हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। उनके काम की चर्चा नरसिंहपुर से दिल्ली तक हो रही है। शहर में इन दिनों वे चर्चा का विषय बनी हुई है।

हाल ही में उन्होंने अपने निवास पर महिलाओं को आमंत्रित कर उनका सम्मान किया और उपहार स्वरूप साड़ी और सहायता राशि भेंट की थी इससे पहले भी तीन माह पहले उन्होंने एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया था जिसमें करीब 400 महिलाओं को आर्थिक सहायता के तौर पर 4 लाख 62 हजार रुपए की राशि प्रदान की थी। इसके अलावा उन्होंने साईंखेड़ा में अजा वर्ग के कन्या विवाह सम्मेलन, ढुरसुरू के कुशवाहा समाज के सामाजिक सम्मेलन में, सीरे गांव में कन्या विवाह सम्मेलन में अपनी राशि खर्च की इसके अलावा क्षेत्र के गंभीर रूप से बीमार लोगों के उपचार के लिए राशि प्रदान की थी।

बता दे कि सुनीता पटेल कांग्रेस के दिग्गज नेता अजय सिंह की समर्थक मानी जाती है। विधानसभा चुनाव के बाद सरकार बनाने के दौरान उन्होंने अपने इस्तीफे की भी पेशकश की थी।अजय सिंह को मुख्यमंत्री बनने का मौका मिल सके, लेकिन ऐसा नही हुआ।विधायक दल की बैठक में कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाया गया ।