किस कांड वाले विवादित डॉ. निदारिया बने CMHO
भोपाल
स्वास्थ्य विभाग ने ‘चुंबन कांड’ से विवादों में आए डॉ. राजू निदारिया को शाजापुर का CMHO बना दिया है. इसे लेकर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है. कांग्रेस नेता अरुण यादव ने इसे लेकर ट्वीट किया है. डॉ. निदारिया को सीनियर सीएमएचओ डॉ फुलम्बरीकर के रिटायरमेंट होने के 2 महीने पहले ही पद दे दिया गया है. इस मामले ने कांग्रेस को भाजपा के खिलाफ बोलने का मौका दे दिया.
डॉ. राजू निदारिया को शाजापुर का CMHO नियुक्त करने पर अरुण यादव ने ट्वीट किया- कांग्रेस सरकार ने अश्लीलत वीडियो कांड 2019 में फंसे उज्जैन के सिविल सर्जन डॉ. राजू निदारिया को सस्पेंड कर दिया था, मगर "प्रभु कृपा" (मंत्री प्रभुराम चौधरी) से उन्हें अब शाजापुर CMHO बना दिया गया है.
स्वास्थ्य मंत्री पर हमलावर है कांग्रेस
वहीं दूसरी तरफ ये लगातार दूसरी बार है जब स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी पर कांग्रेस ने बड़ा हमला बोला है। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी की पत्नी डॉ. नीरा को प्रभारी संयुक्त संचालक बनाए जाने पर भी कांग्रेस ने स्वास्थ्य मंत्री पर हमला बोला था तब कांग्रेस ने कहा था कि अंधा बांटे रेवड़ी, फिर अपने-अपने को दे ।
bhavtarini.com@gmail.com 
