कृषि मंत्री पटेल ने केन्द्रीय मंत्रियों से की मुलाकात
भोपाल
किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने सोमवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय मंत्रियों से सौजन्य भेंट कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। पटेल ने केन्द्रीय कौशल विकास मंत्री महेन्द्र नाथ पाण्डे से भेंट कर मध्यप्रदेश में युवाओं के कौशल-उन्नयन के साथ ही प्रदेश में कौशल विकास की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री जी. किशन रेड्डी से भी सौजन्य भेंट कर मध्यप्रदेश में 3 नये कृषि कानूनों के संबंध में किसानों द्वारा दिये जा रहे समर्थन से भी अवगत कराया।
bhavtarini.com@gmail.com

