केन्द्रीय निगरानी दल द्वारा खरीफ फसलों का किया गया निरीक्षण

कोण्डागांव
कृषि विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार भारत सरकार द्वारा जिले में संचालित योजनाओं के सुचारु रुप से संचालन एवं हर कृषक को विभागीय योजनाओं से मिलने वाले लाभ की जानकारी लेने हेतु केन्द्रीय कृषि दल द्वारा विगत् दिनांक 29 अगस्त को जिले के झरेबेन्दरी गांव में हरितक्रांति विस्तार योजना अंतर्गत श्री पद्धति से लगाये गए धान का अवलोकन किया गया।

साथ ही दल द्वारा कृषकों को धान के फसल में लगे कीट व्याधि, उनसे बचाव, समय-समय पर उर्वरक एवं सिंचाई की आवश्यक जानकारी से अवगत कराया गया। दल के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ0के.चट्ोपाध्याय व डॉ. अश्वनी ठाकुर द्वारा धान में लगने वाले पत्तीमोडंक, गंगई व तनाछेदक जैसे फसल व्याधि के उपचार हेतु फिप्रोनिल की दो मिलीलीटर तथा धान के फसल में ब्लास्ट बीमारी के नियंत्रण हेतु ट्राईस्क्लोएजॉल दवा के दो ग्राम मात्रा प्रतिलीटर पानी में घोल बनाकर सांयकाल छिड़कने की सलाह दी गई। इस अवसर पर उप संचालक कृषि बी.के.बिजरोनिया, अनुविभागीय कृषि अधिकारी उग्रेश देवांगन, संयुक्त संचालक कृषि आर.के.चंद्रवंशी, डॉ. जी.आर.आयाम सहित कृषि विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।