केरल सोने की तस्करी के मामले में एम शिवशंकर जांच के लिए पहुंचे एनआईए कार्यालय

केरल सोने की तस्करी के मामले में एम शिवशंकर जांच के लिए पहुंचे एनआईए कार्यालय

तिरुवनंतपुरम 
केरल मुख्यमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव एम शिवशंकर, केरल सोने की तस्करी के हाई-प्रोफाइल मामले में आगे की पूछताछ के लिए सोमवार सुबह कोच्चि में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के कार्यालय पहुंचे हैं। एनआईए ने एम शिवशंकर को 24 जुलाई को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए आज कोच्चि कार्यालय में एनआईए के सामने पेश होने को कहा था। इससे पहले 23 जुलाई को एनआईए ने उनके साथ लगभग पांच घंटे तक पूछ-ताछ की थी। जांच में पता चला है कि सोना तस्करी के मामले में मुख्य आरोपी  स्वप्ना सुरेश और सरिथ पीएस के साथ शिवंकर के करीबी संबंध रहे थे। साथ ही जांच से पता चला कि वह मामले के चौथे आरोपी संदीप नायर को भी जानते थे। एनआई और कस्टम की आगे की जांच में खुलासा हुआ है कि शिवशंकर ने उन लोगों की सचिवालय के साथ फ्लैट बुक करने में मदद की थी और इसके साथ शिवशंकर के इस मामले में हाथ होने की बात सामने आई। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से जब उनके पूर्व प्रमुख सचिव की एनआईए के साथ चल रही पूछताछ के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “मुझे इसके बारे में पहले भी बताया गया है. कुछ लोगों की रूचि सिर्फ इसी मामले में है। एनआईए इस मामले की अच्छी तरह जांच कर रही है। जांच के दौरान वो कहीं भी जा सकते हैं। उन्हें उनका काम करने दीजिए। मैं इस पर पहले भी प्रतिक्रिया दे चुका हूं उसे दोहराने की मुझे कोई ज़रूरत नहीं है”

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को एक विशेष एनआईए अदालत के समक्ष बताया था कि राज्य के आईटी विभाग के एक पूर्व सलाहकार आरोपी स्वप्ना सुरेश के दो बैंक लॉकरों से लगभग 1 करोड़ रुपये नकद और 982.5 ग्राम सोने के गहने जब्त किए गए थे। पिछले महीने तिरुवनंतपुरम में राजनयिकों के द्वारा किए गए लगभग 14.82 करोड़ रुपये के 30 किलोग्राम सोने की तस्करी से संबंधित मामला सामने आया था। राजनयिक सामान की आड़ में इस सोने की तस्करी की जा रही थी।