गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद मंत्री पहुंचे कैबिनेट में

गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद मंत्री पहुंचे कैबिनेट में

भोपाल
कमलनाथ मंत्रिमंडल के सदस्यों ने आज कैबिनेट की पहली बैठक में शामिल होने से पहले मिंटो हाल के बाहर गांधी प्रतिमा के पास जाकर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री नाथ भी इसके लिए वहां पहुंचे और राष्ट्रपिता गांधी की तस्वीर पर माला पहनाई। इसके बाद दर्जन भर से अधिक संख्या में मौजूद अन्य मंत्रियों ने भी माल्यार्पण किया। बताया गया कि सीएम नाथ ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद कैबिनेट बैठक में आने के लिए मंत्रियों से कहा था। इसलिए सभी पहले वहां पहुंचे और फिर मंत्रालय एनेक्सी के लिए रवाना हुए, जहां कैबिनेट की पहली बैठक में उन्हें शामिल होना था।