ग्रीन आर्मी व गुरुकुल महिला महाविद्यालय एन.एस.एस. की टीम ने किया मास्क वितरित

रायपुर। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप एवं स्थानीय निवासियों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए रविवार को गुरुकुल महिला महाविद्यालय एन.एस.एस. की टीम एवं ग्रीनआर्मी चंगोराभाठा जोन के द्वारा आसपास के कई स्थानों में लगभग 500 मास्क का वितरण किया गया। इसी के साथ पर्यावरण एवं वायुमंडल के शुद्धीकरण हेतु महादेवा तालाब स्थित मंदिर में हवन किया गया।
कई हफ्तों से चंगोराभाठा क्षेत्र के स्थानों का निरीक्षण किया जा रहा था एवं कई स्थानों पर प्राय: यह भी देखा जा रहा था कि लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूकता की कमी के कारण कई लोगों के पास मास्क होते हुए भी उनके द्वारा मास्क का उपयोग नहीं किया जा रहा था एवं कई स्थानों पर छोटे बच्चे एवं नौजवानों के पास तो मास्क ही उपलब्ध नहीं थे। गुरुकुल महिला महाविद्यालय एन.एस.एस. प्रभारी श्रीमती रात्रि लहरी ने आज अपने जन्म दिवस के मौके पर महाविद्यालय की एन.एस.एस. की टीम एवं ग्रीन आर्मी चंगोराभाठा जोन के अध्यक्ष डॉक्टर पुरुषोत्तम चंद्राकर के द्वारा सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए 500 लोगों को मास्क का वितरण किया गया।
चंद्राकर ने बताया कि पर्यावरण एवं मां धरती की रक्षा के लिए गुरुकुल महाविद्यालय एन.एस.एस. की टीम ग्रीनआर्मी के सभी कार्यों में कंधे से कंधा मिलाकर अपना योगदान देती है। मास्क वितरण के अवसर पर गुरुकुल महिला महाविद्यालय एन.एस.एस. की टीम के साथ जे.सी.आई. संगवारी, हमारा विकास सबका प्रयास संस्था, डॉ खूबचंद बघेल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से श्रीमती अल्पना देशपांडे एवं ग्रीनआर्मी चंगोराभाटा जोन अध्यक्ष डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर, सचिव चंद्रकांत देवांगन, कविता कुम्भज, एस.पी साहू, सनत देवांगन, नरेंद्र गोस्वामी, नवनीत चावड़ा, प्रीति श्रीवास्तव, के.के. वर्मा, सुनीता चंद्रा, पद्मिनी वर्मा, जे. अरुणा, वैभवकांत दुबे, नरेंद्र गोस्वामी, एवं आकाश कुशवाह उपस्थित हुए।