घरवाले देखकर हुए हैरान, शादी के 4 दिन बाद ही कर रही थी पति के टुकड़े

छपरा 
बिहार के सारण जिले में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला की शादी चार दिन पहले हुई थी। शादी के चार दिन बाद ही उसने अपने पति की टुकड़े-टुकड़े कर दिए। काटने की आवाज सुनकर घरवालों ने जब कमरे में झांका तो दंग रह गए। पत्नी अपने पति की टुकड़े कर रही थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। 

 मामला गड़खा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि मुकीमपुर गांव निवासी रविन्द्र सिंह की 29 जून को सिंकी देवी से शादी हुई थी। दोनों ने गांव के ही एक मंदिर में विवाह किया था। रविंद्र की यह दूसरी शादी थी जबकि महिला की यह तीसरी शादी थी। 

गड़खा के थाना प्रभारी गौरीशंकर ने बताया कि मंगलवार की रात दोनों पति-पत्नी एक साथ सोए थे। अचानक देर रात घरवालों ने कुछ काटे जाने की आवाज सुनी। आवाज के सहारे वे लोग रविंद्र के कमरे के पास पहुंचे। खिड़की से कमरे में झांका तो दंग रह गए। 

सिंकी रविंद्र के गड़ासे से टुकड़े-टुकड़े कर रही थी। घरवालों को कुछ समझ नहीं आया। वे लोग कमरे में घुसे तब तक सिंकी रविंद्र को टुकड़े कर चुकी थी। घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रविंद्र का शव पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल में भिजवाया है। 

वहीं सिंकी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में सिंकी का कहना है कि उसे सिर में तेज दर्द हुआ। उसके बाद उसे समझ नहीं आया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ करके हत्या के सही कारणों का पता लगाने में जुटी है।