चुनाव से पहले सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने जोगी कांग्रेस को दिया जोर का झटका, थामा कांग्रेस का हाथ

चुनाव से पहले सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने जोगी कांग्रेस को दिया जोर का झटका, थामा कांग्रेस का हाथ


रायपुर। विधानसभा चुनाव के नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन था। आज ही के दिन जोगी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व विधायक रामलाल भारद्वाज, अनिता सिंह, बंटी साहू, हरेंद्र सिंह ठाकुर सहित सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।
सभी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान पीएल पुनिया, प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल, रुद्र गुरु, विकास उपाध्याय समेत कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।
बता दें कि रामलाल भारद्वाज सहित सभी कार्यकर्ता लंबे समय से जोगी कांग्रेस से नाराज चल रहे थे और आज उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया।