जनसम्पर्क आयुक्त खाड़े ने पत्रकार सुशील जैन के निधन पर शोक व्यक्त किया
भोपाल
जनसम्पर्क आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने रायसेन जिले के पत्रकार सुशील जैन के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। स्व. जैन नवभारत के ब्यूरो चीफ थे।
डॉ. खाड़े ने कहा है कि स्व. जैन ने अपनी निडर एवं निर्भीक लेखनी से एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
bhavtarini.com@gmail.com 
