जिला पंचायत सीईओ ने श्रमिकों को भुगतान के दिए निर्देश

रायगढ़
जिला पंचायत सीईओ चंदन संजय त्रिपाठी ने बताया कि प्रत्येक माह के 7 तारीख को रोजगार दिवस मनाए जाने के साथ जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में पंजीकृत श्रमिकों का कार्य स्थल पर कार्य करते हुए उनके रोजगार के साथ उनकी तस्वीरे भी ली गई है। जिला पंचायत सीईओ त्रिपाठी ने आगामी 15 सितम्बर तक ग्राम रोजगार सहायक, पीओ एवं जनपद सीईओ को निर्देशित किया कि समस्त पंचायतों में शिविर लगाकर श्रमिकों को राशि का भुगतान करें एवं मनरेगा संबंधी शिकायतों का निवारण करें। प्रथम चरण में शिविर में जनपद पंचायत धरमजयगढ़ के ग्राम पंचायत चाल्हा एवं लिप्ती, जनपद पंचायत बरमकेला के ग्राम पंचायत सांकरा, ग्राम पंचायत नंदेली, ग्राम पंचायत बुनगा, कोड़ातराई, बुदेली, तरेकेला, झिंकीपाली, दुलोपाली, सकरतुंगा सहित अन्य स्थानों में शिविर आयोजित किए जा रहे है।