झमाझम बारिश की झड़ी, मॉनसूनी सिस्टम की आज मध्यप्रदेश में एंट्री
भोपाल
जुलाई का महीना और सावन सूखा बीतने के बाद अब बादल मध्य प्रदेश पर मेहरबान हो रहे हैं. बुधवार को दिन भर झमाझम बारिश की झड़ी लगी रही. जुलाई के शुरुआती 20दिनों में जितनी बारिश हुई उससे ज्यादा अगस्त के तीन दिनों में ही बारिश हो गई. मौसम विभाग का कहना है कि मॉनसूनी सिस्टम की आज मध्यप्रदेश में एंट्री होने जा रही है. जिसे एक-दो दिनों में मध्यप्रदेश में तेज बारिश के आसार हैं.
जुलाई के शुरुआती 20 दिनों में जितनी बारिश हुई, उससे ज्यादा अगस्त के सिर्फ 3 दिनों में ही बारिश हो गई है. 1 से 20 जुलाई तक भोपाल में 1.51 इंच बारिश हुई थी. जबकि 3 दिनों में ही भोपाल में 1.83 इंच पानी बरस गया. कल देर शाम बारिश का जो सिलसिला शुरू हुआ जो देर रात तक जारी रहा.
मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में मॉनसून के दोनों सिस्टम सक्रिय है. जिसके चलते ही वह बस में प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश हुई है. बंगाल की खाड़ी में बने मॉनसूनी सिस्टम नहीं प्रदेश में बारिश कराई है यह मॉनसूनी सिस्टम आज मध्यप्रदेश में प्रवेश करने जा रहा है. इसी मॉनसूनी सिस्टम के चलते प्रदेश में 7 अगस्त तक बारिश होने के आसार हैं.
इन जिलों में हुई बारिश
- छिंदवाड़ा 46.0मिमी
- इंदौर 8.8मिमी
- शाजापुर 5.0मिमी
- उज्जैन 3.0मिमी
- रतलाम 5.0मिमी
- सागर 4.0मिमी
- दमोह 19.0मिमी
- खजुराहो 10.8मिमी
- भोपाल 0.2मिमी
- जबलपुर 3.4मिमी
- ग्वालियर 21.5मिमी
- सतना 1.0मिमी
- नोगाँव 5.0मिमी
- उमरिया 13.0मिमी
- मंडला 24 मिमी
वहीं मॉनसून की आमद के साथ ही जून महीने में झमाझम बारिश की झड़ी लगने से बड़े तालाब के जल स्तर में इजाफा हुआ था. भोपाल में जून महीने में सामान्य से साढ़े दस इंच से ज़्यादा बारिश दर्ज की गयी थी. लेकिन जुलाई महीने में बारिश ना होने से बड़े तालाब के जलस्तर में गिरावट आ गयी है. बड़े तालाब का जलस्तर 1662.80 फीट के जल भराव क्षेत्र से घटकर 1662.40 फीट पर आ गया है. करीब 0.40 फीट जलस्तर कम हो गया है. जून में तेज बारिश होने से बड़े तालाब के जलस्तर में 5 फीट का इजाफा हुआ था.
bhavtarini.com@gmail.com 
