'टीम राहुल' के खास सदस्य हैं ये विधायक, कमलनाथ कैबिनेट में बने मंत्री
भोपाल
मध्य प्रदेश की कमलनाथ कैबिनेट में जीतू पटवारी एक और युवा चेहरा हैं. वे इंदौर में राऊ से विधायक हैं. टीम राहुल के सदस्य माने जाने वाले जीतू पटवारी दिग्विजय सिंह के करीबी माने जाते हैं. लेकिंज कम ही समय में उन्होंने कमलनाथ का भी भरोसा जीत लिया. हालांकि चुनाव के दौरान उनके वायरल वीडियो ने जरूर हड़कंप मचाया था लेकिन फिर भी उन्होंने टीम कमलनाथ में जगह बनाई.
जीतू पटवारी राऊ से विधायक हैं, वे कांग्रेस के साथ लंबे समय से जुड़े रहे हैं. राऊ विधानसभा बनते ही इन्हें पहली बार टिकट दिया गया और दूसरी बार में यह विधायक बनें हैं. इस बार उन्होंने बीजेपी की मधु वर्मा को हराकर जीत हासिल की. उनके पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बड़ी टीम है. क्षेत्र में लोगों से उनका लगातार जुड़ा है, इसके साथ ही छात्र राजनीति और किसानों में भी पटवारी की अच्छी पैठ मानी जाती है. जीतू पटवारी ने बीए और एएलबी की पढ़ाई की है.
मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने अपने मंत्रिमंडल के सभी नये सदस्यों को मंत्रिमंडल में शामिल होने पर शुभकामनाएं दी। pic.twitter.com/rwTJjC852H
— CMO Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) December 25, 2018
जीतू पटवारी टीम राहुल के भी सदस्य माने जाते हैं. राऊ विधानसभा में जीतू की अच्छी पैठ होने के साथ सात मध्य प्रदेश के युवाओं में भी वे काफी लोकप्रिय हैं. राहुल गांधी जब मंदसौर गोलीकांड के समय वहां गिरफ्तार हुए थे तो नीमच सीमा पर उनके साथ जीतू पटवारी ही थे.
इतना ही नहीं इस विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी के साथ जितना कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया बने रहे उसी तरह जीतू पटवारी भी राहुल गांधी के साए की तरह उनके साथ रहे. चुनाव में हालांकि पटवारी के कुछ वीडियो जरूर वायरल हुए लेकिन उन्होंने यह कहा कि यह सब बीजेपी की चाल है. चुनाव प्रचार से पहले कमलनाथ द्वारा शुरू की गई यात्रा की अगुवाई भी जीतू पटवारी ने ही की थी.
bhavtarini.com@gmail.com 