डीजल-पेट्रोल लगातार आठवें दिन महंगा हुआ 

डीजल-पेट्रोल लगातार आठवें दिन महंगा हुआ 

 
नई दिल्ली

पिछले सात दिनों से लगातार महंगा हो रहा डीजल-पेट्रोल  रविवार को आठवें दिन भी महंगा हो गया है। रविवार को हुई बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 62 पैसे बढ़कर 75.78 रुपये प्रति लीटर हो गई, जो एक दिन पहले तक 75.16 रुपये थी। वहीं डीजल की कीमत 64 पैसे बढ़कर 74.03 रुपये हो गई। शनिवार को यह कीमत 73.39 रुपये प्रति लीटर थी।

अन्य महानगरों में क्या हैं कीमतें
इंडियन ऑयल के अनुसार मुंबई में पेट्रोल की कीमत 83.70 रुपये प्रति लीटर है, जो शनिवार से 60 पैसे अधिक है। वहीं डीजल की कीमत भी बढ़कर 72.64 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं कोलकाता में आज पेट्रोल 58 पैसे महंगा होकर 77.64 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि डीजल की कीमत 57 पैसे बढ़कर 69.80 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इसके अलावा चेन्नई में पेट्रोल की कीमत ने 79 रुपये का स्तर पार कर दिया। आज यहां पेट्रोल 79.53 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि डीजल 72.18 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
 
अन्य शहरों में क्या है कीमत
डीजल पेट्रोल की कीमतें अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होती है, क्योंकि राज्य इस पर अलग-अलग वैट लगाते हैं। जहां अधिक वैट लगता है, वहां पर डीजल पेट्रोल की कीमतें भी अधिक होती हैं। आइए जानते हैं कुछ अहम राज्यों में दाम।