तीन कारीगरों के बीच विवाद में एक की मौत दो घायल

तीन कारीगरों के बीच विवाद में एक की मौत दो घायल

नरसिंहपुर
मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिला मुख्यालय में कांग्रेस के एक नेता के घर फर्नीचर बनाने आए तीन कारीगरों के बीच आपस में हुए विवाद के दौरान चाकूबाजी में आज एक कारीगर की मौत हो गयी और दो घायल हो गए, इनमें एक की हालत गंभीर है, जिसे जबलपुर ले जाया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार नगर के स्टेशन गंज थाना क्षेत्र के सिंघी कालोनी में रहने वाले कांग्रेस नगर अध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत के निवास पर इंदौर से आए तीन कारीगर अनिल यादव, प्रेम यादव और नरेन्द्र यादव सुबह किसी बात को लेकर आपस में भिड गए। दो घंटे तक चले वाद विवाद के बीच चाकूबाजी से नरेन्द्र यादव की घटना स्थल पर मौत हो गयी, दूसरा प्रेम यादव गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे जलबपुर ले जाया गया है। वहीं इस घटना में तीसरे सदस्य अनिल यादव को भी चोट पहुंची है, जिसको पकडने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।