तीन साल में पूरा हो जाएगा फ्लाई ओवर, वॉक थ्रू प्रेजेंटेशन से दी कंस्ट्रक्शनल डिटेल
जबलपुर
सांसद राकेश सिंह ने कहा कि जिला जबलपुर महाकोशल का मुख्यालय है और लंबे समय से यह कहा जाता रहा है कि जबलपुर और महाकोशल की उपेक्षा हो रही है। इसकी पीड़ा सभी जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ क्षेत्र की जनता को भी हमेशा रही है। केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार आते ही जबलपुर ने विकास की रफ्तार में पीछे मुड़कर नहीं देखा।
उन्होने पत्रकारों से बातचीत में विकास की सौगातों का हवाला देते हुए कहा कि यहां बन रहा फ्लाई ओवर तीन साल में बनकर तैयार हो जाएगा। इसमें प्रदेश की सबसे बड़ी रोटरी में वीरांगना रानी दुर्गावती की बड़ी प्रतिमा लगाना भी प्रस्तावित है।
राकेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने के बाद जो उपेक्षा का दंश था वह दूर हटा और विकास की कड़ी में जबलपुर आगे आकर खड़ा हुआ। इसके बाद केंद्र में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी तो जबलपुर में सौगात की झड़ी लग गई। सांसद ने कहा ऐसे अनेक कार्य हैं जो जबलपुर को विकास की कड़ी में आगे खड़ा करते हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने जबलपुर प्रवास के दौरान सांसद निवास में ही स्वीकृति दी थी वह है जबलपुर में बनने वाला मप्र के सबसे बड़ा फ्लाई ओवर जो कि दमोह नाका चौक से प्रारंभ होकर मदन महल चौक तक बनेगा इसके निर्माण कार्य की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।
इस फ्लाईओवर के निर्माण में जो कार्य किए जा रहे हैं उन्हे वॉक थ्रू प्रेजेंटेशन के माध्यम से दिखाया भी गया और दावा किया गया कि यह तीन साल में पूरा हो जाएगा। पीडब्ल्यूडी द्वारा नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कम्पनी को ठेका देकर 767 करोड़ की लागत से 5 मई को इसकी शुरुआत कर दी गई है। 5 मई 2023 तक यह कम्पलीट हो जाएगा। कंसल्टेंट एजेंसी स्टूप द्वारा डिजाइन की जांच अन्य फ्लाईओवर कम्पनी के अलावा आईआईटी बॉम्बे से भी कराई जा रही है। साथ ही सड़क परिवहन मंत्रालय राजमार्ग मंत्रालय की देखरेख में इसका डिजाइन एवं निर्माण कार्य किया जाएगा।
दमोह नाका से प्रारंभ फ्लाईओवर बल्देवबाग, गढ़ा रोड, यातायात थाना रोड, होम साइंस कॉलेज रोड, कि छोटी लाइन फाटक रोड को भी जोड़ेगा और मदनमहल चौक तक बनेगा। रेलवे स्टेशन के ऊपर बनने वाला देश का दूसरा सबसे बड़ा स्पेम - 193 मीटर है।
bhavtarini.com@gmail.com 
