दंतेवाड़ा उपचुनाव कांग्रेस की देवती कर्मा 11192 मतों से जीतीं
दंतेवाड़ा
आदिवासी बाहुल्य दंतेवाड़ा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने भाजपा से सीट छीन ली है। दस माह पहले इस सीट पर भीमा मंडावी विधायक चुने गए थे लेकिन लोकसभा चुनाव के दौरान नक्सलियों ने उनकी हत्या कर दी थी। इस बीच हुए उपचुनाव में उनकी पत्नी ओजस्वी मंडावी को भाजपा ने मैदान में उतारा लेकिन सहानुभूति को जनता ने नकार दिया। कुल बीस राउंड की गिनती में केवल दो राउंड में मामूली बढ़त भाजपा प्रत्याशी ने बनाया लेकिन अंतिम परिणाम कांग्रेस के पक्ष में गया और देवती कर्मा 11192 मतों से जीत दर्ज विधायक चुनी गईं। देवती दूसरी बार विधायक बनी हैं।
सीपीआई प्रत्याशी भीमसेन मंडावी तीसरे स्थान पर रहे और नोटा चौथे स्थान पर चले गया। मतगणना के दौरान कई बार उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सबसे पहले डाकमतपत्रों की गिनती शुरू हुई। सरकारी कर्मचारियों का रूझान एकतरफा भाजपा की तरफ देखने को मिला। भाजपा प्रत्याशी को 188 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 49 डाकमतपत्र मिले। विजयी कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा को 49 हजार 979 वोट मिले। जबकि भाजपा को 38 हजार 684 वोट ही हासिल हुए। इस तरह कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा को 11 हजार 331 वोटों से जीत हासिल हुई। सीपीआई प्रत्याशी भीमसेन मंडावी तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें 7 हजार 644 वोट मिले। जबकि नोटा चौथे स्थान पर रहा। जिन्हें 5 हजार 777 वोट हासिल हुए।
दंतेवाड़ा उपचुनाव में मतगणना शुक्रवार को सुबह 8 बजे से शुरू हुई थी। पहले राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा सबसे आगे थी। देवती कर्मा पहले राउंड में बीजेपी प्रत्याशी से 1517 वोटों से आगे रही। पहले राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी को 3267 वोट मिले। दूसरे नंबर पर बीजेपी प्रत्याशी हैं। दूसरे राउंड में कांग्रेस को 3453 और भाजपा को 2192 वोट मिले हैं। दोनों राउंड को मिलाकर कांग्रेस अपने प्रतिद्वंदी से 2778 वोटों से आगे हो गई हैं दूसरे राउंड तक। तीसरे राउंड में भी कांग्रेस की देवती कर्मा भाजपा प्रत्याशी ओजस्वी मंडावी से 1520 मतों से आगे रहीं। 6वें राउंड में 6908 मतों से देवती कर्मा आगे चल रही है।
सातवें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त 6 हजार 89 वोटों की बढ़त हो चुकी है। कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा को 24 हजार 324 वोट मिल चुके है। वहीं भाजपा की ओजस्वी मंडावी को अब तक 18235 वोट मिल चुके है। वहीं नोटा को दो हजार 35 वोट मिल चुके है। आठवें चक्र की गणना हो चुकी है। जिसमें कांग्रेस की ओजस्वी मंडावी को कुल 26239 वोट मिल चुके है। वहीं भाजपा उम्मीदवार ओजस्वी मंडावी को कुल 20 हजार 795 वोट मिले है। इस तरह से कांग्रेस की बढ़त 5 हजार 4 सौ 44 वोटों की हो चुकी है। तेरहवें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा ने 38248 वोट हासिल किये हंै। वहीं भाजपा प्रत्याशी ओजस्वी मंडावी 29190 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर है। इस तरह से कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा 9058 वोटों के अंतर से परिणाम मूलक बढ़त हासिल कर ली है।
कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा ने 15वें चरण के बाद 40763 वोट हासिल किए, वहीं भाजपा प्रत्याशी ओजस्वी मंडावी को 31925 वोट मिले। इस तरह से कांग्रेस की बढ़त 8838 वोटों की हो गई थी। कांग्रेसी कार्यकतार्ओं द्वारा जश्न मनाना शुरू हो गया। आतिशबाजी भी की जा रही है। युवा कांग्रेसियों द्वारा रैली निकाली जा रही है।
17वें चरण में भी कांग्रेस की बढ़त बरकरार है। कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा को कुल 46875 वोट मिले है, वही भाजपा प्रत्याशी ओजस्वी मंडावी को 35932 वोट मिले है। इस तरह से कांग्रेस प्रत्याशी को 10943 वोटों से बढ़त हासिल कर ली है। शेष राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी ने 11331 वोटों से जीत दर्ज की।
दंतेवाड़ा उप चुनाव में कांग्रेस की जीत पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि दंतेवाड़ा की जनता का निर्णय राज्य सरकार के कामकाजों पर मुहर है इससे हमारा भरोसा और बढ़ा है। हमें पहले से विश्वास था दंतेवाड़ा में कांग्रेस ही जीतेगी। अब चित्रकोट भी जीतेंगे।
bhavtarini.com@gmail.com 
