दरिमा में 30 सितम्बर को विशेष विधिक सेवा शिविर का होगा आयोजन
अम्बिकापुर
आगामी 30 सितम्बर 2018 को दरिमा के मिनी स्टेडियम में विशेष विधिक सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष विधिक सेवा शिविर की जानकारी दरिमा के आस-पास के ग्रामीणों को देने के लिये आज 6 ग्रामों में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसके साथ ही आज ग्राम करजी एवं सोहगा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सरगुजा के द्वारा लीगल एड क्लिनीक का शुभारंभ किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सरगुजा के अध्यक्ष और जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री बी.पी. वर्मा के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सरगुजा की सचिव श्रीमती अनिता कोशिमा स्थायी एवं निरंतर लोक अदालत के चेयरमेन श्री विजय कुमार जोलहे, मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट श्री अमित राठौर, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री डी.पी. सिंह दांगी, श्री भूपेश बसंत एवं न्यायायल प्रबंधक श्री गौरव मिश्रा ने आज दरिमा जाकर विशेष विधिक सेवा शिविर के लिये मिनी स्टेडियम दरिमा का चयन किया। इस शिविर में पैरा लीगल वालेन्टियर के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में आम जनता से संपर्क कर उनकी समस्याओं को संकलित कर संबंधित विभागों को विधिवत निराकरण के लिय सौपा जाएगा। साथ ही विशेष विधिक सेवा शिविर के दिन विभिन्न विभागों द्वारा पण्डाल भी लगाये जायेंगे। आम जनता के सुझाव, उनकी समस्याओं को संकलित कर संबंधित विभागों को त्वरित निराकरण करने के लिये सौंपा जाएगा और भविष्य में ऐसी समस्याओं के निराकरण के लिये आवश्यक पहल की जाएगी। शासन के सभी विकास संबंधी योजनाओं से आम जनता को अवगत कराया जाएगा। इस शिविर में न्याय प्रशासन के संबंध में लोगों को जागरूक करने हेतु आवश्यक जानकारी दी जाएगी।
दरिमा के मिनी स्टेडियम में 30 सितम्बर 2018 को आयोजित किये जाने वाले विशेष विधिक सेवा शिविर का प्रचार-प्रसार करने के लिये आज 2 सितम्बर 2018 को ग्राम दरिमा, सोहगा, करजी, शिवपुर, खाला एवं कंठी में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
bhavtarini.com@gmail.com 
