दुनिया के अजीबोगरीब कानून, जिन्हें जानकर आप रह जाएंगे हैरान


 अपने देश के नियम कानून तो हम सब जानते हैं लेकिन देश से बाहर अन्य कई देशों में अजीबो करीब कानून है, जो आपको हैरान कर देंगे| क्या आपको पता है कि नेवाडा के युरेका में मूंछों वाले मर्दों का महिलाएं चुंबन नहीं ले सकती, क्योंकि ये बात वहां गैरकानूनी है। इसी तरह ओकलाहोमा में अगर किसी कुत्ते को चिढ़ाने की कोशिश की तो आपको हिरासत में ले लिया जाएगा। दुनिया में ऐसी कई जगहें हैं जहां इस तरह के अजीबोगरीब कानून है। आईये कुछ ऐसे ही अनोखे कानून और नियमों पर डालते हैं एक नजर –


1.     सन फ्रांसिस्को में आप अपनी कार को अंडरवीयर से साफ़ नहीं कर सकते है, यह अपराध की श्रेणी में आता है।


2.     टेक्सास के देवोन में अर्धनग्न होकर फर्नीचर बनाना गैरकानूनी है।


3.     दक्षिण कैरोलीना में रविवार का दिन महिलाओं के लिए खतरनाक साबित हो सकता है, रविवार को यहां अदालत भवन के बाहर महिलाओं को मारना गैरकानूनी नहीं है।


4.     न्यूयॉर्क में अगर आप छत से कूद गए तो आपको मौत की सज़ा हो सकती है।


5.     लुसियाना में किसी को दांतों से काटने पर कानून तोड़ने का दोषी माना जाता है, कुदरती दांतों से किसी को काटने पर यहां सामान्य बेईज्जती माना जाता है। लेकिन अगर नकली दांत से किसी को काटा गया हो तो ये घोर बेईज्जती कहलाती हैं।


6.     मैसाच्यूट्स में रात में बगैर नहाए बिस्तर पर जाने की मनाही है और ये बात गैरकानूनी है। इससे भी अजीब बात ये कि रविवार के दिन यहां नहाना गैरकानूनी है।


7.     सैमोओ में आपको अपना जन्मदिन याद रखना अनिवार्य है, यहां खुद के जन्मदिन का तारीख भूलना जुर्म है।


8.     इंगलैंड में आज भी महारानी की प्रतिष्ठा सबसे ज्यादा है और क्वीन स्टैंप को उल्टा चिपकाना यहां राजद्रोह की श्रेणी में आता है।


9.     ऑस्ट्रेलिया में अगर आप चिकन खाना चाहते हैं तो ऑर्डर करने वक्त उसे चिकन नहीं कह सकते, क्योंकि यहां उस जानवर का नाम लेना गैरकानूनी कृत्य है, जिसे आप उसे खाना चाहते हैं।


10. अगर आप मोटे हैं तो आपके लिए इटली में पॉलिस्टर कपड़ों से बना परिधान पहनने पर पाबंदी है।


11. ओहियो के ऑक्सफोर्ड में किसी मर्द की तस्वीर के सामने औरतों का कपड़े पहनना वर्जित है।


12. पनीर आपको चाहे जितना पसंद हो, लेकिनदक्षिण डकोटा में पनीर की फैक्ट्री में सोना खतरनाक साबित हो सकता है क्योंकि ये वहां गैरकानूनी कृत्य है।


13. ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया शहर में आप अपने घर का बल्ब खुद नहीं बदल सकते, इसके लिए लाइसेंसशुदा इलेक्ट्रिशियन को बुलाना जरूरी है।


14. अगर आप अविवाहित महिला हैं और फ्लोरिडा में हैं तो रविवार के दिन पैराशूट पर बिल्कुल मत उड़ियेगा, ये बात वहां गैरकानूनी है और इसके लिए आपको जेल भी हो सकती है।