देश में इस साल एक दिन में सबसे अधिक 35,871 नए मामले, 172 मौतें, भारत में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार
नई दिल्ली
भारत में कोरोना वायरस के इस साल एक दिन में सबसे अधिक 35,871 नए मामले सामने आए हैं और 172 लोगों की मौत हुई है। इससे पहले बुधवार (17 मार्च) को भारत में कोविड-19 के एक दिन में 28,903 नए मामले सामने आए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार (18 मार्च) को सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटे में 35,871 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद देश में कुल कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,14,74,605 हो गई है। वहीं बीते 24 घंटे में वायरस से संक्रमित 172 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद मौतों की संख्या 1,59,216 हो गई है। फिलहाल देश में कोराना एक्टिव मामलों की संख्या 2,52,364 है और कोरोना से ठीक होकर डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,10,63,025 है।
bhavtarini.com@gmail.com 
