धन प्राप्ति के लिए राशि अनुसार ये उपाय करें

आर्थिक समस्याओं के समाधान और किसी कार्य की सफलता के लिए ज्योतिषशास्त्र में अनेक उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से कार्यसिद्धि के योग बनते हैं वहीं अगर ये उपाय राशि अनुसार किए जाएं तो जल्द ही लाभ प्रदान करते हैं आइए आपको बताते हैं इन उपायों के बारे में

मेष
मेष राशि के जातकों को घर के दक्षिण भाग में गुड़ की एक डली छोड़कर प्रस्थान करने से हर कार्य में प्रगति होगी तथा यात्रा में सफलता मिलती है।

वृष
वृष राशि के जातकों को कच्चे चावल सफेद गाय को खिलाने से धन लाभ होता है।

मिथुन
मिथुन राशि के जातक बुधवार के दिन खड़े मूंग का दान करें, किसी सुहागन स्त्री को सुहाग के सामान का दान करें। वायव्य कोण में पैसा रखना आपके लिए शुभ होगा।

कर्क
कर्क राशि के जातकों को घर के पश्चिम भाग में कबूतरों को ज्वार के दाने चुगाने से लाभ होता है। नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है तथा परिवार में शांति बनी रहती है।

सिंह
सिंह राशि के जातक तांबे के लोटे में जल भरे और अपने घर के पूर्व भाग को लोटे से पानी छिड़ककर गीला करें। ऐसा करने से शुभ समाचार प्राप्त होते हैं।

कन्या
कन्या राशि के जातक नियमित रूप से अपने घर की उत्तर दिशा में हरी घास गाय के खाने के लिए रखें। ऐसा करने से रुका हुआ धन प्राप्त होगा।

तुला
तुला राशि के जातक शुक्रवार को प्रातः घर की पश्चिम-उत्तर दिशा में सफेद कपड़े में चावल बांधकर लटका दें। ऐसा करने से मांगलिक कार्यों में गति आएगी तथा वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर होंगी।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातक अपने घर के दक्षिण-पूर्व कोने में जौ को लाल कपड़े में बांधकर रखें। ऐसा करने से बुरी शक्तियां घर में प्रवेश नहीं करेंगी।

धनु  
धनु राशि के जातकों के लिए घर का ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) साधना के लिए श्रेष्ठ है। यहां पर भगवान विष्णु की शत् नामावली या सहस्त्र नामावली का पाठ करें। ऐसा करने से रोग और दोषों से घर को मुक्ति मिलेगी।

मकर
मकर राशि के जातक घर के पश्चिम में तुलसी का पौधा लगाएं तथा इसे निरंतर सींचें। ऐसा करने से रुके कार्यों में प्रगति होगी।

कुंभ
कुंभ राशि के जातक घर की पश्चिम-उत्तर दिशा में उपयोगी कागजात रखें, तो कार्यों में सफलता मिलेगी, घर में मनी प्लांट लगाएं।

मीन
इस राशि क जातक घर की पूर्वोत्तर दिशा में देवताओं के लिए मंदिर बनवाएं, लक्ष्मीनारायण की उपासना आपको भूमि-भवन का लाभ देगी।

(आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।)