नए शिखर पर बाजार, सैंसेक्स 37000 पर और निफ्टी 11150 के पार
मुंबई
ग्लोबल बाजारों से मिले मजबूत संकेतों से आज भारतीय शेयर बाजार नई ऊंचाई पर पहुंच गए। कारोबार के दैरान सैंसेक्स 144.49 अंक बढ़कर 37,002.72 के स्तर पर और निफ्टी 26.40 अंक बढ़कर 11,158.40 पर पहुंच गए। हालांकि कारोबार की शुरुआत में सैंसेक्स 70.15 अंक यानि 0.19 फीसदी बढ़कर 36,928.38 पर और निफ्टी 0.95 अंक यानि 0.01 फीसदी बढ़कर 11,132.95 पर खुला।
मिड-स्मॉलकैप शेयरों में बढ़त
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.35 फीसदी और निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स 0.10 फीसदी बढ़ा है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.16 फीसदी बढ़ा है।
बैंक निफ्टी में बढ़त
बैंक, आईटी, फार्मा, ऑटो शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी इंडेक्स 17 अंक बढ़कर 27048 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा निफ्टी मेटल में 0.07 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.57 फीसदी, ऑटो में 0.55 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजारों का हाल
बुधवार के कारोबारी सत्र में डाओ जोंस 172 अंक यानि 0.7 फीसदी की तेजी के साथ 25,414 के स्तर पर, नैस्डैक 91.5 अंक यानि 1.2 फीसदी की जोरदार उछाल के साथ 7,932.2 के स्तर पर, एसएंडपी 500 इंडेक्स 26 अंक यानि करीब 1 फीसदी की मजबूती के साथ 2,846 के स्तर पर बंद हुआ है। एशियाई बाजारों में हल्की बढ़त के साथ कारोबार नजर आ रहा है। जापान का बाजार निक्केई 20 अंक गिरकर 22,595 के स्तर पर, हैंग सेंग 20 अंक चढ़कर 28,940 के स्तर पर, एसजीएक्स निफ्टी 38.5 अंक यानि 0.3 फीसदी की उछाल के साथ 11,175 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
bhavtarini.com@gmail.com

