नगर निगम भोपाल का प्रतीक चिन्ह परिवर्तित, राजाभोज की प्रतिमा वाला होगा प्रतीक चिन्ह

नगर निगम भोपाल का प्रतीक चिन्ह परिवर्तित, राजाभोज की प्रतिमा वाला होगा प्रतीक चिन्ह

                      
भोपाल

नगर निगम भोपाल का पुराना प्रतीक चिन्ह विधिवत रूप से परिवर्तित हो गया है। नगर निगम परिषद द्वारा गत 26 जून 2019 के सम्मेलन में लिये गये निर्णय के परिपालन में निगम प्रशासन ने स्थायी आदेश जारी कर नये लोगो का उपयोग करने के निर्देश दिये है। महापौर आलोक शर्मा द्वारा निगम का प्रतीक चिन्ह परिवर्तित संबंधी प्रस्ताव पर नगर निगम परिषद के संकल्प क्र. 02, दिनांक 26 जून 2019 के अनुसार नगर निगम भोपाल का मछली वाला प्रतीक चिन्ह परिवर्तित कर राजाभोज की प्रतिमा वाला लोगो उपयोग करने हेतु सोमवार को निगम प्रशासन ने स्थायी आदेश जारी कर दिया है।

निगम का शांति वाहन निःशुल्क
परिषद सम्मलेन में पारित संकल्प दिनांक 26 जून 2019 के परिपालन में नगर निगम सीमा के अंतर्गत किसी भी अस्पताल, नर्सिंग होम से घर लाने एवं घर से मुक्ति धाम तक पार्थिव देह को ले जाने के लिये निगम के शांति वाहन को निःशुल्क किये जाने संबंधी आदेश भी नगर निगम प्रशासन द्वारा जारी कर दिये है।