नग्न अवस्था में सरकारी क्वार्टर में मिला महिला का शव
यमुनानगर
हरियाणा के घर में अकेली रह रही एक 57 साल की महिला कर्मचारी मंगलवार देर शाम नग्न अवस्था में अपने ही सरकारी क्वार्टर में मृत मिली. घर में चारों तरफ सामान बिखरा हुआ था और उसका शव आधा फ्रिज में था. ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे किसी ने महिला की हत्या कर उसके शव को फ्रिज में रखने का प्रयास किया हो.
इस ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने के लिए यमुनानगर के एसपी सीन ऑफ क्राइम टीम के साथ मौके का निरीक्षण करने पहुंचे. मगर अभी तक हत्या की यह गुत्थी रहस्यमय बनी हुई है.
57 वर्षीय महिला की हत्या से हड़कंप
मंगलवार देर शाम यमुनानगर की रेलवे वर्कशॉप कॉलोनी में एक 57 वर्षीय महिला की हत्या की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई. महिला रेलवे वर्कशॉप की कैंटीन में काम करती थी और घर पर अकेली रहती थी. महिला का शव बिना कपड़ों के आधा फ्रीज में और आधा फ्रिज के बाहर मिला.
पहली नजर में ऐसा लग रहा था जैसे हत्या के बाद महिला के शव को फ्रिज में रखने का प्रयास किया गया हो. सूचना मिलते ही यमुनानगर के पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल मौके पर पहुंच गए. सीन ऑफ क्राइम और डॉग स्क्वायड टीमों ने भी सभी पहलुओं को बारीकी से खंगाला.
पड़ोसियों ने दी पुलिस को जानकारी
पुलिस का कहना है कि मृत महिला को सबसे पहले सुबह दूध वाले ने देखा. फिर उसने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी. दोनों तरफ के दरवाजे खुले हुए थे. जैसे ही पड़ोसियों ने अंदर झांकर देखा तो हर किसी को होश उड़ गए. फिर इसकी जानकारी पुलिस को दी गई.
पड़ोसियों का कहना है कि महिला हर किसी के साथ मिलकर रहती थी. इस वारदात के 24 घंटे पहले पड़ोसियों ने महिला को दाल बीनते हुए देखा था. अगले दिन यह महिला अपने काम पर नहीं गई और किसी को बाहर भी नजर नहीं आई.
बिना कपड़ों के मिला महिला शव
एसपी ने कहा कि सरोज नामक मृतका की उम्र लगभग 57 साल थी और उनका शव उनके सरकारी क्वार्टर में मिला है. जिसे हत्यारों द्वारा फ्रिज में डालने की कोशिश की गई थी. उन्होंने यह भी बताया कि उनके साथ दूसरे सभी अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट या मौके से मिले सुरागों से हत्या के कारणों का जल्द पता चल जाएगा. एसपी ने कहा कि पहली नजर में रेप की संभावना को भी नकारा नहीं जा सकता लेकिन स्पष्ट तौर पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सारा मामला उजागर होगा.
bhavtarini.com@gmail.com

