नैनीताल बैंक में हो रही भर्ती, जानें डीटेल्स

नैनीताल बैंक में हो रही भर्ती, जानें डीटेल्स

नैनीताल बैंक ने प्रबेशनरी ऑफिसर्स और स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स के 130 पदों और क्लर्क के 100 पदों के लिए वेकंसी निकाला है। वेकंसी से संबंधित सारी जानकारी और आवेदन के तरीके के बारे में नीचे दिया गया है।

पीओ और एसओ के 130 पद स्पेशलिस्ट ऑफिसर के लिए शैक्षिक योग्यता: कोई भी ग्रैजुएट, कोई भी पोस्ट ग्रैजुएट, बीएससी, एमएससी, बीटेक/बीई, एमसीए, एलएलबी, आईसीडब्ल्यूए

प्रबेशनरी ऑफिसर के लिए शैक्षिक योग्यता: कोई भी ग्रैजुएट, कोई भी पोस्ट ग्रैजुएट

जॉब का स्थान: बरेली, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, नई दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, देहरादून, हल्द्वानी, हरिद्वार, रूड़की

आवेदन की आखिरी तारीख: 14 जुलाई, 2019

आयु सीमा: 31 मई, 2019 को कम से कम 21 साल और अधिकतम 28 साल


क्लर्क के 100 पद

शैक्षिक योग्यता: कोई भी ग्रैजुएट, कोई भी पोस्ट ग्रैजुएट

जॉब का स्थान: नैनीताल, लखनऊ, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा

आवेदन की आखिरी तारीख: 14 जुलाई, 2019