पटवारी मॉनिटरिंग सिस्टम रायपुर जिले के अन्य तहसीलों में भी शुरू होगा
रायपुर
कलेक्टर डॉ.एस.भारतीदासन ने रायपुर तहसील में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किये गये पटवारी मॉनिटरिंग सिस्टम को जिले के अन्य तहसीलों में भी शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए।
उन्होंने समीक्षा बैठक में कहा कि इस सिस्टम के शुरू होने से अनुविभागीय अधिकारियों, तहसीलदारों और पटवारियों के बीच बेहतर कार्य समन्वय हो सकेगा। इससे शीघ्रता से प्रकरणों की आॅनलाइन समीक्षा की जा सकेगी और नागरिक भटकने से बचेंगे। उन्होंने जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को सॉफ्टवेयर की छोटी-मोटी कमियों को निराकृत करने को कहा तथा अभनपुर और आरंग के अनुविभागीय दण्डाधिकारियों से कहा कि वे अपने तहसील के पटवारियों को इस सिस्टम का प्रशिक्षण देना शुरू करें।
bhavtarini.com@gmail.com 
