परिवार ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप
राजनांदगांव। राजनांदगांव के बसंतपुर स्थित मेडिकल कॉलेज सह-जिला हॉस्पिटल में देर रात हंगामा हुआ। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मरीज के परिवार वालों ने डॉक्टर के साथ हाथापाई की। आपातकालीन वार्ड के दरवाजे का कांच तोड़ दिया।अस्पताल में हाथापाई की घटना को लेकर सिविल सर्जन द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई है। अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फिर सवाल उठाए जा रहे हैं। पिछले दिनों रायपुर के अस्पताल में भी चिकित्सक के साथ मारपीट की घटना हो चुकी है।
bhavtarini.com@gmail.com 
