पश्चिम बंगाल में सांसद पर हमले के विरोध में बीजेपी ने बुलाया 12 घंटे का बंद
नई दिल्ली
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कार्यकर्ताओं में टकराव बढ़ता जा रहा है. बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह पर हमले के विरोध में आज 12 घंटे का बंद बुलाया गया है. 24 परगना जिले के बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक बैरकपुर की सभी दुकानें बंद रहेंगी. इस दौरान टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प भी हो सकती है. एहतिहात के तौर पर भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है.
bhavtarini.com@gmail.com 