पहले चरण में 18 जिलों में मतदान जारी, मतदाताओं में उत्साह

पहले चरण में 18 जिलों में मतदान जारी, मतदाताओं में उत्साह

नई दिल्ली 
पंचायत चुनाव के पहले चरण में आज प्रदेश के 18 जिलों में मतदान हो रहे हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुए जो शाम 6 बजे तक चलेंगे।शाम 6 बजे तक मतदान केंद्र में जितने भी लोग लाइन में लगे होंगे उन्हें वोट डालने का मौका मिलेगा। पहले चरण में जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य के 2.21 लाख से अधिक पदों के लिए 3.33 लाख से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में हैं। पहले चरण में आज अयोध्या, आगरा, कानपुर, गाजियाबाद, गोरखपुर, जौनपुर, झांसी, प्रयागराज, बरेली, भदोही, महोबा, रामपुर, रायबरेली, श्रावस्ती, संत कबीर नगर, सहारनपुर, हरदोई और हाथरस जिलों में मतदान हो रहे हैं।

 बरेली की 1193 ग्राम पंचायतों के 3870 बूथों पर सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया। जिला पंचायत सदस्य बीडीसी ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य चुनने के लिए गांव के मतदाताओं में जबरदस्त जोश दिखाई दे रहा है। पोलिंग बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें लग गई हैं।  गाजियाबाद के इंदरगढ़ी स्थित डॉक्टर अंबेडकर इंटर कॉलेज में वोटरों का टेंपरेचर चेक करके और सैनिटाइजेशन के बाद ही वोट डालने के लिए प्रवेश दिया जा रहा है।  गाजियाबाद पंचायत चुनाव के रजापुर ब्लॉक गांव इंदरगढ़ी स्थित डॉक्टर अंबेडकर इंटर कॉलेज में सुबह से ही वोट डालने वालों का तांता लगा हुआ है