प्रियंका के 75 फीट लंबे ट्रेल को देखकर हक्के-बक्के रह गए थे निक जोनस

प्रियंका के 75 फीट लंबे ट्रेल को देखकर हक्के-बक्के रह गए थे निक जोनस

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी के बंधन में बंध चुके हैं, लेकिन अभी भी उनकी शादी के फोटोज़ और विडियोज़ ने सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ है। सबसे ज़्यादा चर्चा में प्रियंका का वाइट गाउन, जिसे उन्होंने 1 दिसंबर को अपनी क्रिस्चन वेडिंग के दौरान पहना था।

इस ड्रेस में प्रियंका का ट्रेल करीब 75 फीट लंबा था। इस ट्रेल के बारे में बात करते हुए प्रियंका ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मुझे दुुनिया में सबसे लंबा ट्रेल (veil) चाहिए था और मुझे वह मिला।' लोग प्रियंका के इस ड्रेस को देख हैरान रह गए थे लेकिन सबसे ज़्यादा चौंकाने वाला रिऐक्शन था प्रियंका के पति यानी निक जोनस का।

प्रियंका के गाउन के 75 फीट लंबे ट्रेल को देख निक जोनस हक्के-बक्के रह गए थे और उनका यह रिऐक्शन इस फोटो में साफ दिख रहा है। यह उन प्रियंका और निक की उन तस्वीरों में से एक है, जिसे हैलो मैग्जीन ने शेयर किया है।