प्रियंका गांधी की गिरफ़्तारी के विरोध में टीम कमलनाथ देगी धरना
भोपाल
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में गिरफ़्तारी और नजरबंद करने पर एमपी कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. सीएम कमलनाथ ने इसे योगी सरकार की दमनकारी नीति बताया. पार्टी अब पूरे प्रदेश में प्रियंका के समर्थन में धरना प्रदर्शन करेगी.
सीएम का ट्वीट
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट किया. उन्होंने लिखा-उत्तरप्रदेश के सोनभद्र में आदिवासी नरसंहार के पीड़ित परिवारों से मिलने जा रही प्रियंका गांधी को रोकने और हिरासत में लेने की घटना आलोकतांत्रिक व दुर्भाग्यपूर्ण है.यूपी सरकार का यह दमनकारी कदम,लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन है. येपीड़ित परिवारों की आवाज़ कुचलने का प्रयास है.
कांग्रेस की प्रतिक्रिया
एमपी कांग्रेस मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने यूपी में रावण राज्य होने का आरोप लगाया. उन्होंने योगी सरकार के कदम को असंवैधानिक और दुर्भावनापूर्ण बताते हुए कहा, इसके विरोध में प्रदेशभर में कांग्रेस विरोध प्रदर्शन करेगी.
ये है घटना
उत्तर प्रदेश कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को सोनभद्र जाते वक्त पुलस ने रोक कर हिरासत में ले लिया था. प्रियंका वहां धुम्मा गोलीकाण्ड में घायल लोगों से मिलने जा रही थीं. उन्हें चुनार गेस्ट हाउस ले जाया गया. इसके विरोध में प्रियंका धरने पर बैठ गयीं. प्रियंका ने कहा हमें बताना चाहिए कि हमें क्यों रोका जा रहा है. डीजीपी कार्यालय ने कहा सोनभद्र में धारा 144 लगी हुई है. कांग्रेस ने वहां जाने की कोई परमिशन नहीं ली हैं.
bhavtarini.com@gmail.com 
