फेसबुक एप को डिलीट क्यों कर रहे हैं लोग, एक चौथाई से अधिक यूजर्स ने डिलीट किए एप

कैंब्रिज डाटा लीक के बाद से ही फेसबुक का विवादों से पीछा नहीं छूट रहा है। आए दिन किसी ना किसी विवाद में फेसबुक का नाम आ रहा है। ऐसे में दुनियाभर के लोगों ने फेसबुक से तौबा करना शुरू कर दिया है।

हालत यह हो गई है कि अमेरिका के करीब एक चौथाई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से फेसबुक एप को अनइंस्टॉल कर दिया है। एक रिपोर्ट में तो यहां तक कहा जा रहा है कि हर 4 में से एक यूजर मोबाइल से फेसबुक एप डिलीट कर रहा है।

अमेरिका की सर्वे एजेंसी प्यू सेंटर की एक रिपोर्ट में इसका दावा किया गया है। रिपोर्ट में इसके पीछे के कारण जाहिर करते हुए कहा गया है कि फेसबुक पर अब लोगों को अपनी निजी जानकारियों को लेकर भरोसा नहीं रहा है।

दुनियाभर के लोग इस बात से डर रहे हैं कि फेसबुक उनके मोबाइल के जरिए उनके निजी डाटा और जानकारियों में ताक-झांक कर सकता है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि फेसबुक से दूरी बना रहे लोगों में से 44 प्रतिशत 18 से 29 साल की उम्र के लोग हैं।

सर्वे में शामिल अमेरिका के 74 फीसदी लोगों ने अपनी प्राइवेसी सेटिंग में बदलाव किया है और 42 फीसदी लोगं ने कहा है कि पिछले 10-12 दिनों में उन्होंने अपने फोन से फेसबुक एप को डिलीट किया है। ऑनलाइन हुए इस सर्वे में 5 हजार लोग शामिल हुए