बंगाल में मुटठी भर चावल मांगने वाले नहीं देते हैं: राकेश टिकैत
कोलकाता
कृषि कानूनों की वापसी को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे किसान नेता अब बंगाल में हैं। किसान नेता बंगाल में होने वाले चुनावों से पहले लोगों के बीच जाकर बीजेपी को वोट ना देने की अपील कर रहे हैं। वहीं किसान नेता और भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत आज नंदीग्राम में किसान महापंचायत को संबोधित किया। राकेश टिकैत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, बंगाल में मुटठी भर चावल मांगने वाले दूसरे राज्यो में किसानों को धान मूल्य नही देते।
bhavtarini.com@gmail.com 
