बंद के समर्थन में सड़कों पर उतरे महागठबंधन कार्यकर्ता, नारेबाजी
नई दिल्ली
बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बिल को लेकर विधानसभा में हो-हंगामे के बाद सदन में घुसकर पुलिसकर्मियों के विपक्षी विधायकों के साथ मारपीट की घटना को लेकर महागठबंधन ने आज बिहार बंद का आह्वान किया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने आरोप लगाया है कि बिहार में विधानसभा के इतिहास में पहली बार विधायकों को पिटवाया गया और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई के बजाय उन्हें संरक्षण दिया जा रहा है। सभी विपक्षी दलों ने बिहार बंद का ऐलान किया है।
बांका में राजद कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर चक्का जाम किया
बांका में राजद कार्यकर्ताओं ने शहर के गांधी चौक पर चक्का जाम किया। उधर जमुई में राजद ने जम्मू के कचहरी चौक पर ट्रक लगाकर जाम कर दिया है। धीरे-धीरे सड़कों पर बंद समर्थक महागठबंधन कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट रही है। बंद का छिटपुट असर नजर आ रहा है। सड़क जाम रहने से वाहनों की दोनों ओर कतार नजर आने लगी है।
बिहार की राजधानी पटना में बिहार बंद को लेकर सउ़कों पर बंद समर्थक उतर गए हैं। सड़क पर आगजनी कर सड़क जाम कर दिया गया है। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। उधर नीतीश कुमार के खिलाफ राजद कार्यकर्ताओं ने की जमकर नारेबाजी। वहीं जहानाबाद शहर में प्रवेश करने वाले सभी सड़कों को सुबह 4 बजे से ही जाम कर दिया। सुबह 4 बजे से पहले ही राजद के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए थे।
बिहार विधानसभा में हुई घटना, विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक और कृषि कानूनी के विरोध में शुक्रवार को बंद का असर देख रहा है। बंद में राजद, वामपंथी दल सहित अन्य दल शामिल हैं। बिहार विधानसभा में हुई घटना के विरोध में जहां राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा बिहार बंद का आह्वान किया गया है। वहीं किसान संगठनों के भारत बंद का भी राजद और अन्य संगठनों का समर्थन मिला है। सुबह आठ बजे से बंद समर्थकों ने विभिन्न चौक चौराहे को जाम कर दिया। दुकानें बंद कराया। बंद में राजद जिलाध्यक्ष मो ताहिर, धनिक लाल मुखिया, अजय कुमार सिंह बब्लू, ललन यादव, विक्की राम, कुंदन यादव, गौतम कृष्णा, सुमन सिंह, भारत यादव सहित अन्य मौजूद हैं।
bhavtarini.com@gmail.com 
