बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल मलेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंची

कुआलालम्पुर
भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल हांगकांग की पुइ यिन यिप को सीधे गेम में हराकर मलेशिया मास्टर्स महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। सातवीं वरीयता प्राप्त साइना को अपना मुकाबला जीतने में 39 मिनट लगे जिसने 21. 14, 21.16 से जीत दर्ज की। अब वह सत्र के पहले सुपर 500 टूर्नामेंट में जापान की नोजोमी ओकुहारा से खेलेगी।
दुनिया की नौवे नंबर की खिलाड़ी साइना का ओकुहारा के खिलाफ 8.4 का रिकाॅर्ड है। उसने पिछले साल डेनमार्क ओपन और फ्रेंच ओपन में भी ओकुहारा को हराया था । यह मुकाबला जीतने पर साइना का सामना चौथी वरीयता प्राप्त स्पेन की कैरोलिना मारिन से हो सकता है ।