भारत-इंग्लैंड मैच पर दांव खिलवाने रायपुर आए छह बुकी पकड़ाए

भारत-इंग्लैंड मैच पर दांव खिलवाने रायपुर आए छह बुकी पकड़ाए

रायपुर
नया रायपुर में चल रहे रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के मंगलवार को होने जा रहे भारत और इंग्लैंड के मौच पर सट्टा खिलवाने यहां पहुंचे छह बुकी धरे गए।  आॅनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलवाने वाले पार्थ कंसारा समेत छह बुकियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से छह मोबाइल बरामद किए गए हैं, जिसमें आॅनलाइन सट्टे की कई आईडी और आगामी मैचों के एडवांस टिकट बरामद किए गए हैं।

तेलीबांधा पुलिस ने बताया कि पिछले तीन-चार दिनों से रायपुर के तेलीबांधा इलाके के होटल में सभी बुकी ठहरे हुए थे। बताया जा रहा है कि श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच के दौरान भी उन्होंने सट्टा खिलवाया था। इस दौरान मुखबीर की सूचना पर तेलीबांधा पुलिस टीम ने कार्यवाही कर बुकियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपितों के कब्जे से एक लैपटॉप, सात मोबाइल फोन, चार हजार रुपये नगद, एक कैलकुलेटर, मैच के टिकट और क्रिकेट सट्टा का हिसाब-किताब जब्त किया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव ने कहा कि रायपुर में क्रिकेट सट्टा, जुआ एवं सट्टा पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा।

रघु वर्मा रेड्डी(26) पिता सुब्बा रेड्डी निवासी 1-257 कोठा पैलेस दातसी जिला प्रकाशन आंध्र -प्रदेश, ओबुला रेड्डी सारेडी  (29) पिता रामी रेड्डी निवासी 1-257 कोठा पल्लम गंगवार रोड धरमी थाना धरमी जिला प्रकाशन आंध्र -प्रदेश, रामकृष्ण छिन्ता(45) पिता सत्यनारायण छिन्ता निवासी कृष्णा नगर युसुफ गुवा खैरलाबाद जिला हैदराबाद तेलंगाना,सीमा रविशंकर (30) पिता सुब्बा नायडू सीमा निवासी लेटापाली देवउनी करण थाना चिन्ना चैट जिला कड़पा आंध्र -प्रदेश,पार्थ कन्सार(24) पिता शैलेष कन्सार निवासी जुनागढ़ थाना गांधी धाम जिला जुनागढ़ गुजरात, अमन पौनिकर(24) पिता सूर्यभान पौनिकर निवासी वर्धमान नगर प्लाट नंबर 530 थाना नंदनवन जिला नागपुर महाराष्ट्र।