भारत में एक दिन में फिर आए 24 हजार से ज्यादा कोरोना मामले
नई दिल्ली
भारत में मार्च की शुरुआत से ही कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देख जा रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि भारत में ये कोरोना वायरस की ये दूसरी लहर है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए मंगलवार (16 मार्च) के आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 24,492 नए मामले सामने आए हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 131 लोगों की मौत हुई है। एक दिन में सामने आए 24,492 नए कोविड-19 केसों के बाद देश में कुल कोरोना संक्रमितों की पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,14,09,831 हो गई है। वहीं देश में अब कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,58,856 हो गई है।
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 20,191लोग ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की कुल संख्या फिलहाल 2,23,432 है। वहीं कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या 1,10,27,543 हो गई है।
bhavtarini.com@gmail.com 
