भोपाल में 54 पॉजिटिव फिर मिले, सबसे संक्रमित इलाका जहांगीराबाद
भोपाल
प्रदेश में आज 110 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें भोपाल में मिले 54 मरीजों में से 17 जहांगीराबाद के रहने वाले हैं। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो जहांगीराबाद प्रदेश का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बन गया है। यहां अब तक 217 पॉजिटिव मिल चुके हैं। इसके अलावा तलैया, मंगलवारा और ऐशबाग में भी पॉजिटिव मरीज मिले हैं। प्रशासन ने शहर के कंटेनमेंट एरिया में अब सार्थक एप से सर्वे शुरू कराकर कागजी सर्वे बंद किया गया है। आज एडीएम सतीश कुमार एस ने जहांगीराबाद क्षेत्र में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग के दौरान जरूरी दिशा निर्देश दिए।
2 पटवारी, 4 पुलिसकर्मी संक्रमित
भोपाल के एयरपोर्ट रोड स्थित आदित्य एवेन्यू में 3 लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं। इनमें दो पटवारी और एक मेडिकल गैस सप्लायर शामिल हैं। वहीं, मिसरोद थाने के एक पुलिसकर्मी सहित जहांगीराबाद में रहने वाले 3 पुलिसकर्मी भी पॉजिटिव मिले हैं।
...इन जिलों में मिले पॉजिटिव
भोपाल में 54 नये पॉजिटिव के साथ ही उज्जैन में 23, खंडवा में 20,मुरैना, राजगढ़ में 3-3, वहीं, खरगोन में 3 और सीहोर में दो कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सीधी, सतना में एक-एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
bhavtarini.com@gmail.com 
