मजदूरों के हक पर रात के अंधेरे में चल रहा है जेसीबी का पंजा
सिराली
सरकार लाख प्रयत्न करती है कि मजदूरों को उनका हक एवं 2 जून की रोटी मुहैया कराई जाए और उसी को ध्यान में रखते हुए रोजगार गारंटी स्कीम लागू की गई जिससे कि आम आदमी को काम मिले और ग्रामीण क्षेत्रों में काम भी आसानी से हो सके किंतु अधिकारी कर्मचारी इस मंसूबे पर पानी फेरने में कतई परहेज नहीं करते इसी के फलस्वरूप खिड़कियां विकास खंड में देखने में आ रहा है कि रोजगार गारंटी के तहत होने वाले काम जेसीबी के माध्यम से किए जा रहे हैं जबकि दूसरी और मजदूर मजदूरी के लिए यहां-वहां भटकने को मजबूर है कई मजदूर तो पलायन तक कर जाते है इधर कोरोना महामारी के कारण मजदूरी से मेहरून मजदूरों के लिए प्रधानमंत्री की मनसा अनुरूप प्रदेश सरकार द्वारा जगह जगह सुदूर ग्राम सड़क योजना स्वीकृत की जा रही है जिससे कि मजदूरों को काम मिल सके किंतु उनके हक पर रात के अंधेरे में जेसीबी मशीन का उपयोग कर काम निपटाया जा रहे हैं.
विकासखंड खिरकिया की ग्राम पंचायतों में फर्जीवाड़ा होना आम बात हो गई है फिर चाहे वह शासन की हितग्राही योजना हो या अन्य कार्य सभी कार्यों में फर्जीवाड़ा करने में कतई परहेज नहीं किया जाता वर्तमान समय में देश में कोरोना महामारी ने पैर पसार रखे हैं जिससे कि पूर्व में महीनों लाकड़ाडाउन की स्थिति रही जिससे सभी कार्य प्रभावित रहे और मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया कई स्वयंसेवी संस्थाओं ने गरीब आदिवासी मजदूर क्षेत्र में सामग्री वितरण भी की गई जिससे कि मजदूर वर्ग में 2 जून की रोटी के लिए भटकना ना पड़े इसी को ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा फ्री अनाज वितरण कराया गया और आगामी समय में मजदूरों को काम मिल सके उसी को ध्यान में रखकर योजनाएं तैयार की गई जिसमें रोजगार गारंटी के माध्यम से पंचायत स्तर पर मजदूरों को कार्य मुहैया कराया जाए किंतु अधिकारी एवं कर्मचारी मलाई खाने के चक्कर में गरीबों का हक मार रहे हैं फिर खिरकिया विकासखंड की कई पंचायतों में रोजगार गारंटी के माध्यम से बनने वाली सुदूर ग्राम सड़क हो या तालाब या कुआं हो सभी कार्यों में मजदूरों को मजदूरी उपलब्ध कराई जाती है किंतु देखने में यह आ रहा है कि पंचायत स्तर पर किए जा रहे कार्यों में जेसीबी का उपयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है जिससे मजदूर वर्ग को काम नहीं मिल पा रहा है इस बात को लेकर संबंधित अधिकारियों को भी अवगत कराया जाता है किंतु मिलीभगत के कारण बह भी कार्यवाही करने से बचते हैं और लीपापोती कर देते हैं वर्तमान में कई पंचायतों में रोजगार गारंटी के कार्य किए जा रहे हैं पर सभी जगह जेसीबी से कार्य कराए जा रहे हैं किंतु विकासखंड में बैठे अधिकारी इन कर्मचारियों पर कोई कार्यवाही नहीं करते संबंधित इंजीनियर भी मस्टर रोल जारी कर भुगतान करा देते हैं एवज में मोटी रकम लेकर सारा कार्य मजदूरों से होना बताते हैं.
अधिकारी नहीं करते कार्रवाई
जिला एवं विकास खंड के उच्च अधिकारी शिकायत मिलने के बावजूद भी कार्रवाई करने से परहेज करते हैं इसी कारण पंचायत में सरपंच सचिव के हौसले बुलंद है और वे घटिया निर्माण को अंजाम देते हैं बीते कुछ महीनों में खिड़कियां विकासखंड में कई ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार उजागर किए गए थे किंतु उच्च अधिकारियों ने जांच के नाम पर मोटी रकम लेकर मामले को रफा-दफा कर दिया और शासन के लाखों रुपए को चुना लगवा दिया अगर इन पंचायतों में जांच की जाए तो लाखों का भ्रष्टाचार उजागर होता है किंतु संबंधित अधिकारी इंजीनियर इन सब की मिलीभगत के चलते भ्रष्ट पंचायतों पर कार्यवाही नहीं होती और वहां के बाशिंदे योजनाओं से वंचित रहते हैं पंचायत द्वारा बनाई गई सड़कों को देखी जाए तो सीसी सड़क 6 महीनों में उखड़ कर गड्ढों में तब्दील हो गई है वहीं सुदूर सड़कों पर केवल लीपापोती की गई है शासन के नियमानुसार एक भी सड़क का निर्माण नहीं किया गया किंतु उच्च अधिकारियों ने इन्हें हरी झंडी दिखाकर सारी राशि जारी कर दी गई.
हसनपुर पंचायत ने किया धड़ल्ले से जेसीबी का उपयोग
बर्तमान में खिड़कियां विकासखंड की ग्राम पंचायत हसनपुर में सुदूर ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत लगभग 1 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जा रहा है जिसमें कुछ मजदूरो को काम दिया गया बाकी कार्य जेसीबी के माध्यम से कराया गया मार्ग की खुदाई होने के बाद उस पर बिछाई जाने वाली बजरी भी नही बिछाई गई मिट्टी के ऊपर मुरूम बिछाई जा रही है वह भी जेसीबी के माध्यम से ही भर कर डाली गई और पत्थर गिट्टी नहीं डाली जा रही है उनके एवज में कच्ची मुरूम का उपयोग किया जा रहा है जिसमें मजदूरों का हक भी मारा जा रहा है सारे कार्य मशीन से कराए जा रहे हैं
बिना अनुमति किया जा रहा है खनन
उपरोक्त मार्ग पर बिछाई जा रही मुरूम अवैध तरीके से बिना परमिशन के खुदाई कर डाली जा रही है इस संबंध में राजस्व अधिकारियों को भी सूचना दी गई किंतु बे भी जांच का भरोसा दे रहे हैं किंतु अवैध तरीके से खुदाई करने वाली ग्राम पंचायत पर कार्यवाही नहीं की गई जिससे शासन को राजस्व का नुकसान हो रहा है
मौके पर पहुंची नायब तहसीलदार को नहीं दिखा अवैध खनन
उपरोक्त सुदूर मार्ग पर अवैध तरीके से खदान बनाकर मुरूम की खुदाई की गई है और शिकायत पर नायब तहसीलदार सिराली जांच हेतु पहुंची थी किंतु उनसे पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि अवैध खनन हुआ या नहीं हुआ इस संबंध में जांच चल रही है किंतु मार्ग पर डंफरो से रोड पर लगे के ढेर तथा मुरूम की खदान खुद बयां कर रही है कि यहां पर अवैध तरीके से भारी मात्रा में खनन किया गया है
bhavtarini.com@gmail.com 
