मदर्स डे पर सुहाना खान ने मां गौरी के लिए अपनीजाहिर की भावनाएं

मदर्स डे पर सुहाना खान ने मां गौरी के लिए अपनीजाहिर की भावनाएं

अपनी मां के लिए खास इस दिन 'मदर्स डे' को लगभग सबने सेलिब्रेट किया। शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना ने भी इस खास मौके पर मां के लिए अपनी भावनाएं जाहिर कीं, लेकिन अंदाज जरा हटकर दिखा। दरअसल अपवने इस पोस्ट के जरिए सुहाना ने मां से अपनी तुलना करते हुए खुद पर गुस्सा जाहिर किया है।

जी हां, बाकी सिलेब्रिटीज़ और स्टार किड्स की तरह सुहाना ने भी अपनी मां की खूबियों के बारे में लिखा है। सुहाना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मां गौरी को 'मदर्स डे' पर विशा करते हुए लिए लिखा, 'मां, सच कहूं तो यह सोचकर पागल हो जाती हूीं कि मैं आपके जैसी नहीं दिखती।'

अपने इस मेसेज को बयां करने के लिए सुहाना ने गौरी की एक ब्लैक एंड वाइट तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह काफी खूबसूरत दिख रही हैं।


दूसरी तरफ गौरी ने भी इस स्पेशल डे पर कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं, जिससे उन्होंने मां की ममता का इजहार किया है। यह एक कोलाज तस्वीर है, जिसमें एक तरफ को गौरी अपनी मां के साथ दिख रही हैं वहीं दूसरी तरफ वह अपने तीनों बच्चों आर्यन, सुहाना और अबराम के साथ नजर आ रही हैं। गौरी खान ने इस तस्वीर के साथ लिखा, 'मां की बॉन्डिंग, सभी को हैपी मदर्स डे।'