मनचले युवक से परेशान 10वीं की छात्रा ने केरोसिल डालकर की खुदकुशी

मनचले युवक से परेशान 10वीं की छात्रा ने केरोसिल डालकर की खुदकुशी

दुर्ग
मनचले युवक ने शनिवार को ट्यूशन से लौट रही 10वीं की छात्रा की जबर्दस्ती सेल्फी लेकर उससे बातचीत करने की कोशिश करने लगा पर युवती ने उसे मना कर दिया तब उसने सोशल मीडिया में फोटो को वायरल करने की धमकी दी, इससे परेशान होकर युवती ने दूसरे दिन रविवा को मिट्टी तेल डालकर अपने आप को आग के हवाले कर दिया। परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया जहां सोमवार की शाम को उसने दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस युवक को गिरफ्ता कर लिया हैं, वहीं युवती के परिजनों का कहना है कि सदम में आकर उसकी बेटी ने यह कदम उठाया है, ये आत्महत्या नहीं हत्या है, युवक को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

दुर्ग सीएसपी विवेक शुक्ला से मिली जानकारी के अनुसार 10 अप्रैल की दोपहर करीब साढे बारह बजे 10वीं की छात्रा ट्यूशन से लौट रही थी। इसी दौरान हरिनगर इलाके में रहने वाले आरोपी शशिकांत ने उसका रास्ता रोका और छेड़छाड़ करते हुए जबर्दस्ती अपने मोबाइल फोन पर सेल्फी ली और बात करने का दवाब बनाने लगा। छात्रा ने बातचीत करने से मना किया तो शशिकांत ने सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद युवती  रोते हुए घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने कहा कि हम उसके माता-पिता से उसकी शिकायत करेंगे। लॉकडाउन के कारण रविवार सुबह पत्नी घर से राशन लेने चली गई थी और उसके पिता दोस्त की कार लेकर काम से रायपुर चले गए। घर पर भांजा पढ़ाई कर रहा था। खुद को अकेला पाकर युवती ने खुद को आग के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर पत्नी घर पहुंची और पिता को इसकी जानकारी दी। बेटी को इलाज के लिए तत्काल सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सोमवार की शाम उसने दम तोड़ दिया।

मृत छात्रा के पिता की शिकायत पर आरोपी शशिकांत कोमा (21 वर्ष) के खिलाफ 341, 354 और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। नाबालिग लड़की के परिजन से प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी पिछले 5 महीने से नाबालिग को परेशान कर रहा था। कई बार नाबालिग के परिजन ने आरोपी को समझाया भी था। इसके बाद भी वह नही मान रहा था। पुलिस के मुताबिक नाबालिग 10वी छात्रा थी। वह घर में बड़ी थी। उससे एक छोटी बहन है जो 8वी की छात्रा है। इस मामले में युवती के पिता का कहना है कि घटना के बाद से उनकी बेटी सदमे में थी, उन्हें पता नहीं था कि वो ऐसा कदम उठा लेगी। उन्होंने कहा कि बेटी को परेशान करने वाले युवक को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।